फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में सड़क पर उतरी महिलाएं, भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में बुधवार को नगर में महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद और भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह के नेतृत्व में महिलाओं और कॉलेज की छात्राओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान देश विरोधी ताकतों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। भाजपा महिला मोर्चा ने अपने पूर्व निर्धारित "वन नेशन, वन इलेक्शन" कार्यक्रम को रद्द करते हुए प्रदर्शन में भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने तिरंगा लहराते हुए आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई और केंद्र सरकार से आतंकियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि अब समय आ गया है जब देश को तोड़ने की कोशिश करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। भाजपा नेत्रियों ने इसे देश की एकता और अखंडता पर हमला करार दिया और कहा कि कश्मीर में शांति बनाए रखने के लिए कठोर कदम जरूरी हैं।प्रदर्शन नगर के मुख्य चौराहे से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए तहसील परिसर तक पहुंचा, जहां महिलाओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें