फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम सबने यह ठाना है, पोलियो मुक्त भारत बनाना है; VIDEO

Avinash Anand Updated Sun, 14 Dec 2025 11:48 AM IST

पल्स पोलियो अभियान काे सफल बनाने के लिए शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई। 14 दिसंबर से शुरू होने वाले अभियान के तहत शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जाएगी। सीएमओ कार्यालय परिसर से निकली रैली को सीडीओ जागृति अवस्थी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्रा, एएनएम, आशा शामिल हुईं। आकर्षक स्लोगन व तख्तियों के जरिए शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को दवा की खुराक पिलाने के लिए प्रेरित किया। सीएमओ डॉ. पंकज कुमार राय ने बताया कि 14 दिसंबर को बूथ पर और इसके बाद घर-घर जाकर टीमें दवा पिलाएंगी। इस अभियान के दौरान पांच वर्ष तक के कुल 3.13 लाख बच्चों को पोलियो ड्राॅप पिलाने के लिए 1092 बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा छूटे हुए बच्चों को कवर करने के लिए 699 टीमें गठित की गई हैं। वहीं 33 ट्रांजिट टीमें और सात मोबाइल टीमें भी सक्रिय रहेंगी। सीएमओ ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अभियान के दौरान अपने सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं और जनपद को पोलियो मुक्त बनाए रखने में सहयोग करें। रैली में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. गिरधारी लाल, डॉ. प्रेमनाथ, डॉ. कीर्ति आजाद बिंद, डॉ. सुमन, मो.नसीम शाह, एएनएम प्रेमशीला, विद्या मौर्या, प्रीति गुप्ता, आशा रेखा देवी, शांति देवी, रेखा आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें