फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में दो बसों में लगी आग, घंटों बाद पाया काबू; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 23 Nov 2025 08:36 AM IST

शक्तिनगर खड़िया बाजार स्थित विश्वजीत ट्रैवल्स के वर्कशॉप में खड़ी दो बसों में आग लगने से खलबली मच गई। घटना सुबह तकरीबन 10 बजे के आसपास हुई। आग इतनी तेज थी कि देखते देखते दोनों बसें धू-धूकर जल गईं। घटना उस समय हुई जब दोनों बसें मरम्मत कार्य के लिए वर्कशॉप पर खड़ी की गई थी। बताया जा रहा है कि बसों में मेंटेनेंस का कार्य चल रहा था। एक बस में कार्य के दौरान ये पूरी घटना हुई। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगने की घटना को लेकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच कर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग की लपटों को देख ग्रामीणों ने अपनी तत्परता दिखाते हुए खुद ही आग पर काबू पाने में जुट गए और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें