फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तस्कर गिरफ्तार, मुक्त कराए गए छह पशु; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 17 Oct 2025 08:44 PM IST

रायपुर पुलिस ने शुक्रवार को तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से छह पशुओं को मुक्त कराया। एक पिकअप भी बरामद हुआ। रायपुर थाना पुलिस दीपा पहाड़ी के पास बॉर्डर पर जांच कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर गांव से दरमा मार्ग होते हुए बिहार की ओर जा रहे बोलेरो पिकअप को रोका। तलाशी के दौरान वाहन में अवैध रूप से छह पशु लादे गए थे। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान रॉबर्ट्सगंज के महुआरी निवासी साहबान, कमारडीह निवासी गोविंद और रायपुर के सेमरिया निवासी विपिन उर्फ मुलायम के रूप में हुई। एसओ रामस्वरूप वर्मा के मुताबिक साहबान अंसारी ने पूछताछ में बताया कि इस गिरोह का सरगना भुसौलिया निवासी रामबली है, जो विभिन्न स्थानों से पशुओं को एकत्र कर वध के लिए बिहार भेजता है।एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि जिले में पशु तस्करी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अवैध कार्यों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें