फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में तीन लोगों की मौत, कार-बाइक में हुई टक्कर, विभिन्न हादसों में सात लोग घायल; परिजनों में मचा कोहराम

जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार की रात सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। अनपरा में बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर हुई। इसमें बाइक सवार जीजा-साला ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजन हाईवे पर बैठ गए। इससे मुख्य मार्ग पर आवागमन थम गया। वहीं पन्नूगंज में सड़क किनारे खड़े साइकिल सवार से टकराकर गिरे बाइक सवार की जान चली गई। पहली घटना अनपरा-रेणुकूट मार्ग पर करहियां के पास की है। बेलवादह के कुंडावाड़ी निवासी रामनारायण (32) और उसका साला महेश (26) एनसीएल की कोल खदान में मजदूरी करते थे। शनिवार की रात काम खत्म करने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। करहियां के पास विपरीत दिशा से आ रही कार से बाइक टकरा गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें