फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में तीन दिवसीय विकास महोत्सव का आगाज, सरकार की उपलब्धियों की देगा गवाही

नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 25 Mar 2025 08:54 PM IST

उत्तर प्रदेश सरकार के आठ और केंद्र सरकार के दस वर्षों की उपलब्धियों के उपलक्ष्य में मंगलवार को तीन दिवसीय विकास महोत्सव का भव्य आगाज हुआ। जनपद पंचायत रिसोर्स सेंटर में आयोजित कार्यक्रम की थीम "उत्तर प्रदेश: देश का ग्रोथ इंजन" रही। महोत्सव का उद्घाटन राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली ने किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने बीते 8 वर्षों में कानून व्यवस्था, निवेश, बुनियादी ढांचे और जनकल्याणकारी योजनाओं में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में अपराध, बिजली संकट और सड़क खराबी जैसी समस्याएं आम थीं, लेकिन अब प्रदेश देश के अन्य राज्यों के लिए एक मॉडल बन चुका है। सोनभद्र प्रदेश का विद्युत हब है और यहां बड़ी मात्रा में बिजली उत्पादन होता है। पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने कहा कि प्रदेश में हर जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जा रही है। आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज मिल रहा है। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने बताया कि यह तीन दिवसीय महोत्सव 27 मार्च तक चलेगा। इसमें सरकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए हैं, जहां लोग योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और पात्र लोग इनका सीधा लाभ उठा सकते हैं। कार्यक्रम में एसपी अशोक कुमार मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, सीडीओ जागृति अवस्थी, ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, भाजपा जिला प्रभारी अनिल सिंह, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्या, विकास मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें