पुणे के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला दिलाने का झांसा देकर दस लाख रुपये ठगने वाले जालसाज को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। वह इंस्टाग्राम और फेसबुक पर प्रचार के माध्यम से लोगों का अपना शिकार बनाता था। पुलिस ने उसके पास से ठगी के दस लाख रुपये, कई कॉलेजों के एडमिशन फॉर्म, बैंकों की चेकबुक व पासबुक भी बरामद किए हैं। पुलिस उसके अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है।