फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में मासूम के अपहरण के बाद मची सनसनी, खाकी ने 12 घंटे बाद अपहर्ता पकड़े, बच्ची की बरामदगी

नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 12 Nov 2024 06:25 PM IST

सोनभद्र में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अशोकनगर में घर के बाहर खेल रही मासूम के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महज 12 घंटे के अंदर घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दंपती समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से मासूम को भी बरामद कर लिया गया है। चारों अपहर्ता रॉबर्ट्सगंज के ही घसिया बस्ती के निवासी हैं। रॉबर्ट्सगंज के अशोकनगर निवासी अतुल कुमार पटेल की भांजी अदिती (2) सोमवार की शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसके बाद वह अचानक लापता हो गई। घरवालों ने सीसी टीवी कैमरे को जांचा तो उसमें कुछ लोग बच्ची को अपने साथ लेकर जाते दिखे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। सीसी टीवी फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू की। मंगलवार की सुबह चुर्क तिराहा के पास से चार अपहर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से बच्ची को मुक्त कराया। एएसपी कालू सिंह ने बताया कि पूछताछ में अपहर्ताओं की पहचान घसिया बस्ती निवासी लौंगी, प्रतिमा, उसका पति रवि कुमार और रिनवा कुमार के रुप में हुई। बच्ची का अपहरण कर चारों उसे बेचने की फिराक में थे। एएसपी ने बताया कि चारों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। बच्ची को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें