फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झपकी आने से खाई में गिरी स्कॉर्पियो, बड़ा हादसा टला; VIDEO

चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर परासपानी इंटर कॉलेज के पास शनिवार शाम एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर करीब 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार दोनों लोग बाल-बाल बच गए, जबकि स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। गाजीपुर जिले के जमनिया निवासी एवं वर्तमान में मध्य प्रदेश के सिंगरौली में रह रहे मनोज कुमार गुप्ता अपने साथी संजय सिंह के साथ स्कॉर्पियो से गाजीपुर से सिंगरौली जा रहे थे। शाम करीब तीन बजे परासपानी इंटर कॉलेज के पास चालक को झपकी आने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलने पर चोपन पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर के सहारे क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को खाई से बाहर निकालने का प्रयास किया गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें