फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोपन को हराकर रॉबर्ट्सगंज की टीम ने जीती प्रतियोगिता; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 29 Jan 2026 09:26 PM IST

रॉबर्ट्सगंज नगर के हाइडिल मैदान में चल रहे विधायक खेल महाकुंभ में बृहस्पतिवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की तरफ से वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे और विशिष्ट अतिथि एचपी सिंह और श्रीराम ने संयुक्त रूप से किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता रॉबर्ट्सगंज और चोपन टीम के बीच हुई। इसमें रॉबर्ट्सगंज की टीम विजयी रहीं। कबड्डी प्रतियोगिता में रॉबर्ट्सगंज कोटास और कोन के बीच मुकाबला हुआ। इसमें कोटास की टीम विजयी रहीं। खेलकूद प्रतियोगिता में आए अतिथियों का अभिवादन जिला युवा कल्याण अधिकारी दिनेश कुमार ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रविशंकर कुशवाहा, अनुज त्रिपाठी, व्यायाम प्रशिक्षण प्रदीप सिंह, विकास, राजेश चौबे आदि उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें