फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने को रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने किया पैदल मार्च, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 17 Oct 2025 08:44 PM IST

आगामी त्योहारों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मार्च निकाला। क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में निकाले गए इस पैदल मार्च में पुलिस बल ने मुख्य मार्गों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में भ्रमण कर आमजन में सुरक्षा का भरोसा जगाया। मार्च धर्मशाला, रोडवेज, सोन मार्केट, ब्रह्मनगर, चुर्क तिराहा समेत भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों से होकर गुजरा। पुलिस की मजबूत उपस्थिति से जहां नागरिकों को सुरक्षा का एहसास हुआ, वहीं असामाजिक तत्वों में कानून का डर स्पष्ट दिखा। क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान गश्त और चेकिंग को और सघन किया जाए, संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों और अफवाहों पर कड़ी नजर रखी जाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी नागरिक शांति, सौहार्द और भाईचारे के माहौल में त्योहार मनाएं, और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें