फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे रवि सिंह; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Mon, 18 May 2026 07:43 PM IST

रेणुकूट निवासी रवि सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर जिले, प्रदेश और देश का नाम गौरवान्वित किया है। हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बॉयलर को-जेनरेशन विभाग में कार्यरत रवि सिंह अब 8वीं विश्व क्वान की डो चैंपियनशिप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। खास बात यह है कि वह उत्तर प्रदेश के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्हें इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिला है। विश्व चैंपियनशिप 20 से 24 मई तक रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट स्थित कॉम्प्लेक्स स्पोर्टिफ सैले पॉलीवैलेंटे डायनामो में आयोजित होगी। इसमें दुनिया भर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। स्वर्गीय महामाया प्रसाद सिंह के पुत्र रवि सिंह ने कठिन मेहनत, अनुशासन और लगातार अभ्यास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। नौकरी के साथ खेल के क्षेत्र में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। रोमानिया रवाना होने से पहले डीएम चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा ने रवि सिंह को शुभकामनाएं देकर सम्मानपूर्वक रवाना किया। अधिकारियों ने उनकी उपलब्धि को जिले के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए विश्व प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की कामना की। रवि सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और सहयोगियों को दिया। उन्होंने कहा कि देश के लिए खेलना उनके जीवन का सबसे बड़ा गर्व है और वह विश्व मंच पर भारत का नाम रोशन करने के लिए पूरी मेहनत और समर्पण के साथ उतरेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें