सोनभद्र जिले के थाना रॉबर्ट्सगंज के हिन्दुआरी में सोमवार को सीमेंट कारोबारी से 5.70 लाख रुपये लूट के मामले का पुलिस ने 20 घंटे में पर्दाफाश किया है। संपति में हिस्सा न मिलने से क्षुब्ध पीड़ित ने जमीन बिक्री के रुपये हड़पने के लिए खुद लूट की झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने उसके पास से साढ़े चार लाख रुपये भी बरामद किए हैं। दवा है कि व्यापारी के पास इतने ही रुपये थे।