फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट पेपर लीक से टूटा परीक्षा प्रणाली पर अभिभावकों-विद्यार्थियों का भरोसा; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Wed, 27 May 2026 02:47 PM IST

भारतीय विद्यार्थी मोर्चा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में नीट पेपर लीक, परीक्षा अव्यवस्था एवं भ्रष्टाचार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की। जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने कहा कि देश भर के लाखों विद्यार्थियों का भविष्य इस परीक्षा से जुड़ा हुआ है, लेकिन लगातार सामने आ रही अनियमितताओं से परीक्षार्थियों और अभिभावकों का भरोसा टूट रहा है। परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना सरकार और संबंधित एजेंसियों की जिम्मेदारी है। ज्ञापन में मांग किया कि परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए और पेपर लीक प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, बायोमेट्रिक सत्यापन और सुरक्षित डिजिटल प्रणाली लागू की जाए। प्रदर्शन में रविंद्र अंबेडकर, रोशन मौर्य, आंचल, अर्चना मौर्य, रविदेव, प्रदीप, दया सिंह, लक्ष्मी आदि शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें