संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को डीएम चर्चित गौड़ ने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। यहां कुल 89 शिकायतें आई, जिसमें आठ का निस्तारण हुआ।