फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन के पास मिला क्षत-विक्षत शव, पुलिस जांच में जुटी; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Thu, 07 May 2026 09:40 PM IST

ओबरा थाना क्षेत्र के बघमनवा इलाके से गुजरने वाली रेलवे लाइन से कुछ दूरी पर बृहस्पतिवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। क्षत विक्षत हाल में मिले शव की पहचान नहीं हो सकी। मौके पर पुलिस और फारेंसिक टीम ने पहुंचकर गहनता से घटनास्थल की जांच की। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह बघमनवा व आसपास के लोगों ने रेलवे लाइन से कुछ दूरी पर एक सड़ा गला शव देखा। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई। बताया कि शव की हालत देखकर वह दस दिन पुराना लग रहा है। पहचान का प्रयास किया जा रहा है। शव को मेडिकल कॉलेज लोढ़ी के मोर्चरी में रखा गया है। 72 घंटे तक पहचान न होने के बाद पोस्टमार्टम कराते हुए अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें