फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनपरा में नशे के धंधे से अर्जित 27 लाख की संपत्ति फ्रीज, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Thu, 07 May 2026 09:39 PM IST

अनपरा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 27 लाख रुपये की अवैध संपत्ति फ्रीज कराई है। पुलिस ने यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत की है। अनपरा के डिबुलगंज निवासी मनोज कुमार को फरवरी में 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी और उसके परिजनों ने नशे के कारोबार से अर्जित धन से चल और अचल संपत्तियां बनाई थीं। एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर अनपरा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत संपत्तियों को फ्रीज करने की कार्रवाई की थी। बाद में सक्षम प्राधिकारी और प्रशासक तस्कर और विदेशी मुद्रा हेरफेरकर्ता (संपत्ति की जब्ती) अधिनियम, 1976 एसएएफईएम (एफओपी) और एनडीपीएस एक्ट, नई दिल्ली ने 30 अप्रैल को आदेश जारी कर इस कार्रवाई को वैध ठहराते हुए संपत्तियों को फ्रीज करने की पुष्टि कर दी। फ्रीज की गई संपत्तियों में इंडियन बैंक अनपरा शाखा के खाते में जमा करीब 1.15 लाख रुपये और डिबुलगंज स्थित मकान व भूमि शामिल है, जिसकी कीमत करीब 25.46 लाख रुपये आंकी गई है। पिपरी सीओ हर्ष पांडेय ने बताया कि नशे के कारोबार से अर्जित अवैध संपत्तियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस टीम में शक्तिनगर एसओ सत्येंद्र राय, अनपरा एसआई संतोष सिंह आदि शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें