वाराणसी समेत पूर्वांचल की 13 लोकसभा सीटों की मतगणना मंगलवार यानी आज सुबह आठ बजे से शुरू होगी। नतीजों के लिहाज से उत्तर प्रदेश की हॉट सीट वाराणसी पर विशेष नजरें हैं। आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व वाले क्षेत्र के कारण वाराणसी सीट ऐसी है, जिनके परिणाम पर सबकी नजरें टिकी हैं। चुनाव परिणाम को लेकर सभी राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता उत्सुक हैं।