फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबरा थाने में मिशन शक्ति केंद्र व साइबर हेल्प डेस्क का लोकार्पण, VIDEO

थाना ओबरा परिसर में शनिवार को नव निर्मित मिशन शक्ति केंद्र एवं साइबर हेल्प डेस्क भवन का डीएम चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा ने लोकार्पण किया। इस दौरान अधिकारियों ने महिलाओं की सुरक्षा और साइबर अपराध पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया। लोकार्पण के बाद डीएम और एसपी ने मिशन शक्ति केंद्र व साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को महिलाओं एवं साइबर अपराध के पीड़ितों की शिकायतों का संवेदनशील और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति केंद्र महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देने के साथ आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएगा। वहीं साइबर हेल्प डेस्क के माध्यम से ऑनलाइन ठगी और अन्य साइबर अपराधों से जुड़ी शिकायतों का तत्काल पंजीकरण कर आवश्यक मार्गदर्शन और सहायता प्रदान की जाएगी। लोगों से साइबर ठगी या महिलाओं के विरुद्ध अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील भी की गई।इसके बाद वन महोत्सव-2026 के तहत थाना परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस मौके पर एएसपी (मुख्यालय) अनिल कुमार, सीओ प्रभात राय, प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय, नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी, सीआईएसएफ कमांडेंट सतीश सिंह, क्रेशर ऑनर्स एसोसिएशन अध्यक्ष अजय सिंह, सचिव अभिषेक सिंह, व्यापार मंडल संरक्षक आलोक भाटिया, महाप्रबंधक इं. अजय कुमार राय, संजय द्विवेदी, नंदलाल पांडेय, उमेश पटेल, शिवनाथ जायसवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें