फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में रात भर नाली में पड़ा रहा वृद्ध, सुबह हो गई मौत, पिपरी नगर पंचायत के तुर्रा वार्ड की घटना

रेणुकूट के पिपरी नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 11 तुर्रा में बुधवार की सुबह नाली से वृद्ध का शव बरामद हुआ। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पिपरी सीओ अमित कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान नरेश पासवान (60) निवासी वार्ड नंबर-11 तुर्रा पिपरी के रूप में हुई। आस-पास के लोगों ने बताया कि मंगलवार की देर रात वह किसी तरह नाली में गिर गए। इससे उनकी आंख पर चोट आई। किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई। वह पूरी रात नाली में पड़े रहे, जिससे उनकी मौत हो गई। आस-पास के लोगों के माध्यम से घरवालों को घटना की जानकारी हुई। मौके पर परिजन पहुंचे और शव की पहचान की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। वृद्ध नाली में कब और कैसे गिरे यह पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें