फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत रविदास कलश यात्रा का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा से हुआ अभिनंदन; VIDEO

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में जन्म स्थली सीर गोवर्धन से निकली गई समरसता कलश यात्रा सोनभद्र पहुंची। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित स्वर्ण जयंती चौक पर यात्रा भव्य स्वागत किया गया। भाजपा नगर मंडल की ओर से नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव के नेतृत्व में श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर यात्रा का अभिनंदन किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र संत रविदास जी के जयघोष और भक्ति गीतों से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी ने सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का संदेश देकर समाज को नई दिशा प्रदान की। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने जाति-पाति से ऊपर उठकर मानव सेवा और भाईचारे का संदेश दिया, जो वर्तमान समय में भी उतना ही प्रासंगिक है। वक्ताओं ने समाज में आपसी सद्भाव और एकता को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन संत रविदास जी के आदर्शों और उनके सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, नगर पालिका अध्यक्षा रूब

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें