फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जंगल में लगी आग बुझाने में झुलसे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, हालत गंभीर

प्रगति चंद Updated Thu, 27 Mar 2025 05:35 PM IST

सोनभद्र जिले के सिदहवा के जंगल में लगी आग बुझाने के प्रयास में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बुरी तरह झुलस गए। गंभीर रूप से घायल प्रतिनिधि को डिबुलगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना बृहस्पतिवार सुबह कुलडोमरी गांव के सिदहंवा टोले में हुई, जहां कुछ लोगों ने महुआ बीनने के लिए जंगल में आग लगा दी। सूखी पत्तियों और तेज हवाओं के कारण आग फैलकर ग्राम प्रधान के घर तक पहुंच गई। आग से घर को बचाने के लिए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भोला बैसवार आग बुझाने लगे। इसी दौरान वे आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें