फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर हमला करने वाले दंपती सहित पांच गिरफ्तार; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 14 Dec 2025 12:16 PM IST

ग्राम पंचायत कचनरवा के टोला हडवरिया (परसवा) में विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला करने के पांच आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में नामजद छह अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीआरवी पर तैनात हेड कांस्टेबल संतोष कुमार यादव ने तहरीर देकर बताया था कि पारिवारिक मामले को लेकर कुछ लोग विवाद कर रहे थे। इसकी सूचना पर पीआरवी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस पहुंचते ही विवाद कर रहे लोगों के साथ कुछ अन्य मनबढ़ों ने पीआरवी पर ही हमला बोल दिया। पथराव करते वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। हमले में संतोष यादव को गंभीर चोट आई। एसओ संजीव सिंह ने बताया कि इस तहरीर पर 11 नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा व वाहन को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मौके से वीरेंद्र, बबलू, शिवप्रसाद, विवेक और उसकी पत्नी रंभा को गिरफ्तार किया गया। शनिवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें