सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के सरडीहा गांव में शनिवार की रात शादी समारोह का जश्न उस समय मातम में बदल गया, जब डीजे की धुन पर नाचने के दौरान बरातियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। वह 12वीं का छात्र था। तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।