फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद की मांग को लेकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 13 Dec 2025 12:55 AM IST

धान क्रय केंद्रों पर अव्यवस्थाओं से खरीद में आ रही दिक्कतों को दूर कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह ने बताया कि मोंथा तूफान से किसानों का काफी नुकसान हुआ है। किसान अपनी उपज को लेकर धान क्रय केंद्रों पर पहुंच रहे हैं तो केंद्र प्रभारी बहाने बनाकर खरीदारी से आनाकानी कर रहे हैं। धान का उठान न होना, अधिक नमी और बोरे की कमी का हवाला दिया जा रहा है। क्रय केंद्रों पर किसानों की भीड़ बढ़ रही है। प्रति बीघे 13 क्विंटल की जगह नौ क्विंटल सीमा कर दिया गया है, जबकि इस बार धान की अच्छी फसल हुई है। किसानों की समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो किसान संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रभुपाल सिंह मौर्य, रामजी सिंह मौर्य, सदानंद सिंह, दयाराम सिंह, रमेश सिंह पटेल, घनश्याम मौर्य, प्रदीप सिंह, मदन लाल सिंह, लालबहादुर, शिव पूजन आदि शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें