फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र जाबर गांव में गुरुवार की शाम अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। वार्ड नंबर तीन निवासी श्रीकांत अग्रहरि (48) शाम करीब छह बजे अपने खेत से बाहर निकलकर सड़क पर आए। इसी दौरान अनियंत्रित बाइक सवार ने टक्कर मार दी। उन्हें गंभीर चोट आई। आनन-फानन घायल श्रीकांत को दुद्धी सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक चालक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। वह नशे में धुत बताया जा रहा है। कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बाइक चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें