फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच मे जुटी

शक्तिनगर थाना क्षेत्र के सीएचपी साइलो खड़िया के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पाया गया। मृतक की पहचान वीरेंद्र भारती (27) पुत्र नानक भारती, निवासी चिल्काडाँड़ बस्ती शक्तिनगर, के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर संजीवनी चिकित्सालय एनटीपीसी मर्चरी में रखवा दिया है। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र भारती मंगलवार की रात अपने दोस्त राजन के साथ था। राजन के अनुसार दोनों बस स्टैंड स्थित शराब दुकान पर गए थे। वहीं पास की चिखना दुकान पर सिगरेट और गुटखा को लेकर विवाद हुआ, जो बाद में मारपीट में बदल गया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि चिखना दुकानदार ने वीरेंद्र की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शक्तिनगर एसओ कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। मृतक के दोस्त और अन्य संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें