फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर स्वच्छता अभियान

संविधान शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर जिले में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने भी भाग लिया और डाला के बाड़ी में बाबा साहब की प्रतिमा समेत पूरे परिसर की साफ-सफाई की। स्वच्छता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और पूरे जोश के साथ अभियान को सफल बनाया। मंत्री संजीव गोंड ने इस मौके पर कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने बाबा साहब को सच्चा सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार गरीबों, वंचितों और दलितों के हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है, और इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का कर्तव्य है। हाल ही में राणा सांगा को लेकर उपजे विवाद पर पूछे गए सवाल के जवाब में समाज कल्याण राज्य मंत्री ने कहा कि किसी भी महान पुरुष के बारे में अनावश्यक बयानबाजी करना उचित नहीं है। उन्होंने सभी से संयम बरतने और समाज में सौहार्द बनाए रखने की अपील की। यह स्वच्छता अभियान न केवल बाबा साहब को श्रद्धांजलि देने का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक जागरूकता और स्वच्छता के प्रति जनसमुदाय को प्रेरित करने का भी माध्यम साबित हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें