फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार महीने में टूटने लगी 40 लाख से बनी सीसी सड़क, किया प्रदर्शन; VIDEO

नगर पालिका परिषद सोनभद्र के वार्ड नंबर 4 में बनी 40 लाख रुपये की सीसी सड़क निर्माण के चार महीने के भीतर ही टूटने लगी है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय विकास प्राधिकरण योजना के तहत बनी 400 मीटर लंबी यह सड़क जगह-जगह से फट गई है और इसकी गिट्टियां उखड़ने लगी हैं। सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर रविवार को सभासद राकेश भारती की अगुवाई में रहवासियों ने प्रदर्शन किया। सभासद ने बताया कि वार्ड नंबर 4 सहजन कला मोहाल में सूर्यनाथ पटेल के घर से पिथा संपर्क मार्ग तक सड़क का निर्माण कराया गया है। यह सड़क चार माह पहले बनी थी, जो जगह-जगह फटने लगी है और इसकी गिट्टियां उखड़ने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि इससे आवागमन में परेशानी हो रही है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार, यह मार्ग क्षेत्र का अत्यंत महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। करीब 20 गांवों के लोग प्रतिदिन इसी सड़क से रॉबर्ट्सगंज बाजार, अस्पताल, विद्यालय और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आते-जाते हैं। सड़क के क्षतिग्रस्त होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और भविष्य में दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। सभी ने नगर पालिका प्रशासन से सड़क निर्माण की उच्चस्तरीय जांच कराते हुए संबंधित ठेकेदार केे खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही सड़क का पुनर्निर्माण कराने की अपील की है। प्रदर्शन के दौरान संतोष मौर्य, राजेश मौर्य, अलगू प्रसाद, रविंद्र कुमार, रामविलास विश्वकर्मा, सूर्यनाथ पटेल, बबुंदर सिंह, अजय भारती, शंकर यादव, सत्य प्रकाश, लवकुश एस प्रीतम, राजेंद्र प्रसाद, अभिनव, संजय कुशवाहा, जगदीश मौर्य, रामसमुझ मौर्य, तेज बहादुर मौर्य आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें