सोनभद्र के पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा मोड़ पर शुक्रवार की सुबह एक कार में आग लग गई। दुर्घटनाग्रस्त कार को एक जीप के सहारे रस्सी से खींचकर रेणुकूट लाया जा रहा है। कार चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार बुरी तरह जल चुकी थी।