भले ही परिवहन निगम बसों को पूरी तरह से चुस्त दुरूस्त रखने के दावे करे लेकिन अनपरा से आने वाला ये वीडियो सच की गवाही दे रहा है। इसमें यात्री सड़क पर बंद बस को धक्का मार रहे हैं। सवाल ये हैं कि जब दावे बड़े हैं तो हकीकत जमीन पर क्यों नहीं? परिवहन निगम की खटारा बसें यात्री सुविधाओं की पोल खोल रहीं हैं। बस रूकने के बाद उसे चालू करने के लिए यात्रीयों से धक्का लगवाया जा रहा है। शुक्रवार की देर शाम अनपरा रेणुकूट मार्ग के दो नंबर गेट के समीप कार के धक्के से एक की मौत हो गई थी। इस दौरान परिजनों हाईवे पर लंबा जाम लगा दिया था। इस बीच परिवहन निगम की सोनभद्र डिपो जो वाराणसी की ओर जा रही थी, बस बीच रास्ते में ही बंद हो गई। बस चालक ने चालू किया लेकिन चालू नही हुआ, तो यात्रीयों ने बस को धक्का लगाकर बस को चालू करना पड़ा। इस बीच यात्रीयों ने कहा कि परिवहन निगम किराया तो पूरा लेता है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ नही देता है। खटारा बसों से सफर कराया जा रहा है।