चोपन थाना क्षेत्र की मारकुंडी घाटी में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। घाटी की गहरी खाई में नवविवाहित दंपती राहुल यादव (30) और उनकी पत्नी इंद्रावती उर्फ चंदा (24) निवासी बिच्छी रॉबर्ट्सगंज का सड़े-गले अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शवों की स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों की मौत करीब चार से पांच दिन पहले हुई होगी। दोनों की शादी इसी वर्ष मई माह में हुई थी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।