फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार विस चुनाव में एनडीए की जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 14 Nov 2025 08:27 PM IST

बिहार के विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली बंपर जीत के बाद शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड, जिलाध्यक्ष नंदलाल, जिला प्रभारी अनिल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने नारेबाजी करते हुए जीत पर खुशी जताई। रुझानों में जैसे एनडीए को बढ़त मिली वैसे ही भाजपा कार्यकर्ता कार्यालय पर पहुंचने लगे। आतिशबाजी कर खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी गई। जिलाध्यक्ष नंदलाल ने बिहार की जनता को बधाई दी। बिहार में शानदार जीत पर जश्न मनाने वालों में पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल, नरेंद्र सिंह कुशवाहा, सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, संतोष शुक्ला, मनोज सोनकर, अमरेश पटेल, इं.रमेश पटेल, सुनील सिंह, गुड़िया त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें