फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक रूप से छात्र-छात्राओं ने किया वंदे मातरम का गायन, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 14 Nov 2025 08:14 PM IST

संत कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोढ़ी में शुक्रवार को बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से वंदेमातरम गीत का गायन किया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद रामसकल रहे। उन्होंने कहा कि यह गीत भारत वर्ष की एकता का संदेश है। इस गीत को गाकर हमारे स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों ने देश को जगाने का समन्वित प्रयास किया। परिणामस्वरूप आज हम सब आजाद है। अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.गोपाल सिंह ने कहा कि 1875 में रचित इस गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर यह सामूहिक गायन हो रहा है। इसका प्रमाण है कि यह गीत आज भी प्रासंगिक है। देश को जीवंत मां का सम्मान देने वाला दुनियाभर मे भारत वर्ष इकलौता देश है। आज पूरा देश झूमकर यह गीत महोत्सव की तरह गा रहा है। इस मौके पर सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, यादवेंद्र दत्त द्विवेदी, भाजपा के जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, उदय प्रकाश मौर्य, राजेश मिश्रा, विपिन तिवारी, प्रमिला जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें