फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच किमी दौड़ में रॉबर्ट्सगंज के बाबूलाल रहे अव्वल; VIDEO

शिवाकोराक थंडर सोतोकान कराटे एसोसिएशन सोनभद्र की तरफ से आयोजित पांच दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में तीसरे बुधवार को दौड़ प्रतियोगिता हुई। पांच किमी दौड़ में रॉबर्ट्सगंज के बाबूलाल ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर विनोद कुमार चौहान, चंदन कुमार चौहान तीसरे स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में सुमन पटेल प्रथम, खुशबू पाल द्वितीय, अनिषा तीसरे स्थान पर रहीं। दो किमी दौड़ प्रतियोगिता में आकाश प्रथम, द्वितीय स्थान रमाशंकर गोस्वामी और तृतीय स्थान राजा ने प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में उज्ज्वल सिंह प्रथम, राजा द्वितीय और कृष्णा राजभर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर जूनियर बालक दौड़ में अंश प्रजापति प्रथम, छबिन्दर द्वितीय, विनित कुमार तीसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में शिवकर टेंडर सलखन की टीम विजेता रहीं। सभी विजेता खिलाड़ियों को का उपस्थित लोगों ने उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सोनू भाई, किरन यादव, संजय सिंह गोंड़, सुनील कुमार, प्रदीप मोदनवाल, असलम, बच्चा यादव, दीपचंद भारती आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें