चार साल पहले तहसील बने ओबरा में अब जमीन की खरीद-बिक्री के लिए लोगों को अब रॉबर्ट्सगंज के चक्कर नहीं लगाने होंगे। इस तहसील को अपना रजिस्ट्री कार्यालय मिल गया है। शनिवार को जिले के प्रभारी व स्टांप, पंजीयन, न्यायालय शुल्क मंत्री रवींद्र जायसवाल ने ओबरा तहसील के रजिस्ट्री कार्यालय का उद्घाटन किया। मौजूदा तहसील परिसर में ही स्थापित रजिस्ट्री कार्यालय में ही अब भवन, जमीन आदि की रजिस्ट्री की जाएगी। तहसील क्षेत्र के 123 गांवों की जनता को इसका लाभ मिलेगा।