दुद्धी के कासगंज में अधिवक्ता मोहिनी तोमर हत्याकांड के विरोध में जिले के अधिवक्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन किया। दुद्धी बार के अधिवक्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए कचहरी परिसर का भ्रमण किया। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम निखिल यादव से मिलकर ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार अधिवक्ताओं पर हमले बढ़ते जा रहे हैं। एक तरफ सरकार सुरक्षा का वादा कर रही है तो दूसरी ओर कासगंज की घटनाएं दावों की पोल खोल रही हैं। मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। घटना के विरोध में कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया।