कोन थाना क्षेत्र के अमिला धाम घाटी में शनिवार की देर शाम अनियंत्रित ऑटो पलटने से उसमें सवार बिगनी देवी (35) की मौत हो गई। हादसे में टेंपो सवार 12 अन्य लोग भी घायल हुए। सभी रामपुर बरकोनिया क्षेत्र के रहने वाले हैं और कोन के बागेसोती जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया। घायलों को प्राथमिक उपचार करने के बाद छुट्टी दे दी गई।