फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन आरोग्य मेला में 134 मरीजों का हुआ उपचार, VIDEO

अभिनव कुमार Updated Mon, 13 Jul 2026 06:12 PM IST

सोनभद्र जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजन किया गया। जिसमें पेट दर्द, बुखार,उल्टी-दस्त, शुगर के कुल 134 मरीजों का उपचार कर दवा वितरण किया गया। रॉबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ.जेपी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में कुल 37मरीजो का उपचार का दवा वितरण किया गया । जिसमें सर्दी जुखाम बुखार, शुगर के मरीजों का उपचार का दवा दिया गया है। इस मौके पर मनोज राठौर,कृष्णकांत चौबे,चरनजीत सिंह समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहे। खलियारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि मेले में पहुंचे अधिकांश मरीज बुखार, खांसी और मधुमेह (शुगर) से संबंधित समस्याओं से पीड़ित थे। सभी मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराई गईं। एएनएम सरस्वती देवी ने बताया कि मेले में 12 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। इस दौरान उनका वजन, रक्तचाप (बीपी), हीमोग्लोबिन (एचबी) एवं एचआईवी जांच की गई तथा आयरन, कैल्शियम और फोलिक एसिड की दवाएं वितरित की गईं। उन्होंने बताया कि दो महिलाओं का सुरक्षित प्रसव भी कराया गया। लैब टेक्नीशियन पवन कुमार ने बताया कि 10 मरीजों की हीमोग्लोबिन, मलेरिया, टाइफाइड और शुगर की जांच की गई। सभी जांच रिपोर्ट सामान्य रही और कोई भी मरीज पॉजिटिव नहीं पाया गया। केकराही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ.राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि मुख्य मंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में क्षेत्र के कुल बत्तीस मरीज आए थे। जिसमें उल्टी, टटी,सर्दी,जुखाम,बुखार,खुजली जुखाम ,बुखार के मरीज रहे। उनकी जांच कर दवा वितरण किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें