फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Sitapur: नैमिषारण्य में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, किया पूजन अर्चन

नैमिषारण्य में बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आदि गंगा गोमती के राजघाट तट, देवदेवेश्वर घाट व चक्रतीर्थ में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। कार्तिक पूर्णिमा में तीर्थ नदी में स्नान करने का विशेष महत्व होता है। कहा जाता है कि इस दिन यदि कोई मनुष्य गंगा यमुना गोमती जैसी पवित्र नदियों में स्नान करता है और भगवान का ध्यान करता है तो उसे सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। आज आदि गंगा गोमती के तट पर प्रातः 5 बजे से ही श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे जय गोमती मैया के उद्घोषों के साथ स्नान, दान प्रारंभ कर दिया था। वहीं, स्नान के बाद नदी के घाट पर बैठे पुरोहितों को यथाशक्ति अन्नदान दक्षिणा दान किया। वहीं, महिलाओं ने तुलसी जी का पूजन किया और दीप जलाकर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। शास्त्रों के अनुसार वर्ष में कुल 12 पूर्णिमा होती है लेकिन कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्त्व है। इस दिन भगवान लक्ष्मी नारायण पूजन करने से विशेष फल प्राप्त होता है। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मां ललिता देवी, बाबा भूतेश्वर नाथ, हनुमान गढ़ी, व्यास गद्दी, कालीपीठ,सूत गद्दी बालाजी मंदिर, देवपुरी, देवदेवेश्वर समेत अन्य देवस्थान पर दर्शन पूजन किया ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें