फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सीतापुर में पुरानी रंजिश में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंत्री को मारी गोली, हालत गम्भीर

हरगांव थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते भाजपा अल्पसंख्य प्रकोष्ठ जिला मंत्री को गोली मार दी गई। घटना के बाद घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बनिहार झाला निवासी सरदार सुखदीप सिंह(36) अपने निजी काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में तीन बाइक सवारों ने उन्हें रोका और पुरानी रंजिश के चलते जान से मारने की नीयत से उन पर फायर कर दिया। पीठ में गोली लगने से सुखदीप सिंह घायल होकर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।सीएचसी में डॉक्टरों ने सुखदीप सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।अपराध निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया गोली लगने की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें