शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को अवैध तरीके से बेचे जा रहे पटाखों की खेप बरामद की है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह ने बताया कि सीओ सिटी विनायक गोपाल भोसले, इंस्पेक्टर अनूप शुक्ल की टीम ने शहर के पुराना सीतापुर के मोहल्ला फत्तनसराय निवासी मेहताब को गिरफ्तार किया। आरोपी एक गोदाम में पटाखे रखकर अवैध तरीके से उसकी बिक्री कर रहा था। आरोपी के पास से 17 क्विंटल बने हुए पैकेट बंद पटाखे बरामद हुए हैं। इसकी बाजार में कीमत करीब 15 लाख रुपए आंकी की गई है। गिरफ्तारी के टीम में उप निरीक्षक अश्मित भारती, यज्ञपाल वर्मा, आरक्षी रवि सिंह विशाल और उत्तम शामिल है।