फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में सुहागिनों ने चांद के दीदार कर मांगी पति की लंबी उम्र की कामना

भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Oct 2025 11:09 PM IST

सीतापुर में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को करवा चौथ का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। सुहागिनों ने चांद के दीदार के बाद भगवान गणेश का पूजन कर पति की लंबी उम्र की कामना की। छलनी की ओट से पति का दीदार करने के बाद व्रत का पारण किया। करवा चौथ व्रत को लेकर महिलाओं में काफी उत्साहित नजर आई। सूर्योदय से पहले ब्रम्ह मूहूर्त में सुहागिनों ने मीठा खाकर पूरे दिन निर्जला व्रत रखा। शाम को सोलह श्रृंगार कर पूजा की थाली सजाई। चंद्रोदय होने पर सुहागिनों ने चांद का दीदार किया। विधि-विधान से पूजन कर चंद्रदेव को अर्घ्य दिया। सुहाग की सलामती के साथ सात जन्मों का प्यार मांगा। छलनी से पिया को निहारा और उनके हाथों से मिठाई खाकर व पानी पीकर व्रत का पारण किया। पतियों ने अपनी जीवनसंगिनी को उपहार देकर उम्रभर हर सुख-दुख में साथ निभाने का वचन दिया। करवा चौथ का त्योहार पति-पत्नी के खूबसूरत व मजबूत रिश्ते का अहसास कराता है। वहीं, जिन सुहागिनों के पति नौकरी या व्यापार के सिलसिले में घर से बाहर थे। उन्होंने वीडियो कॉलिंग कर पति का दीदार कर व्रत खोला। उधर जिला कारागार में भी सुहागिन महिलाओं ने करवा पूजन किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें