नए साल का आगाज हो गया है। साल 2026 पहले दिन लोगों परिवार के साथ खूब मस्ती की। युवतियों ने पार्कों में पहुंचकर अपना जन्मदिन अपनी दोस्तो के साथ सेलिब्रेट किया। टीना और मानसी ने बताया कि मेरे जन्मदिन का हर साल इंतजार रहता है। इस दिन को हर साल की तरह खास बनाने के लिए अपने दोस्तों के साथ प्लान बनाते है। वहीं शहर के पार्क सरोजनी वाटिका, महावीर पार्क और इलसिया पार्क सबसे ज्यादा भीड़ रही। यहां पर लोग परिवार संग पहुंचे लेकर धूमधाम से जश्न मनाया। शहर में म्यूजिक की गूंज के साथ हर जगह जश्न देखने को मिला। लोग एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं देते नजर आए।