फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मिश्रित व महमूदाबाद में मतदान जारी, निरीक्षण पर अधिकारी, देखें ग्राउंड रिपोर्ट

ishwar ashish Updated Mon, 11 Aug 2025 01:23 PM IST

महमूदाबाद व मिश्रित निकायों में अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को मतदान जारी है। महमूदाबाद में 53 और मिश्रित में 25 बूथों पर मतदान हो रहा है। महमूदाबाद के 52191 और मिश्रित के 16790 मतदाता अपना नया अध्यक्ष चुनेंगे। एडीएम व उप जिला निर्वाचन अधिकारी नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों निकायों को पांच-पांच सेक्टर में बांटा गया है। साथ ही दो-दो जोन बनाये हैं। शाम 5 बजे तक मतदान जारी रहेगा। बता दें कि इन दौरान डीएम अभिषेक आनंद , एसपी अंकुर अग्रवाल चुनाव पर नजर बनाए हैं। वहीं एडीएम नीतीश सिंह, एएसपी उत्तरी आलोक सिंह व अन्य निरीक्षण कर रहे हैं। महमूदाबाद में पर्यवेक्षक अपर आयुक्त राजस्व राकेश पटेल ने निरीक्षण किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें