फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: घर के अंदर महिला की बेलचा मारकर हत्या, पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच मे जुटी

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 03 Jul 2026 06:18 PM IST

सीतापुर। कोतवाली देहात इलाके के पंचमपुरवा गांव में रविवार दोपहर करीब 1 बजे घर के अंदर एक महिला की बेलचा सिर पर वारकर हत्या कर दी गई। घटना के दौरान महिला घर में अकेली थी। अज्ञात हमलावरों ने बेलचे से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और साक्ष्य जुटाने में जुट गई। मृतका की पहचान पिंकी (50) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनके पति जय भगवान गुप्ता मुंबई में रहकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। परिवार में उनकी चार बेटियां हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है और दो बेटियां ननिहाल में रह रही थी। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने मौके पर जाकर जांच की है उन्होंने बताया कि हत्या के आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें