फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दुष्कर्म के आरोपी सांसद राकेश राठौर को लखनऊ ले गई पुलिस, लिया जाएगा वॉयस सैंपल

भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 04 Mar 2025 09:16 AM IST

यूपी के सीतापुर में जिला कारागार में दुष्कर्म के आरोप मे बंदसांसद राकेश राठौर को मंगलवार को लखनऊ ले जाया गया। वहां विधि विज्ञान प्रयोगशाला में उनका वॉयस सैम्पल लिया जाएगा। सांसद को एक बोलेरो में विवेचक अनूप शुक्ला लखनऊ लेकर गए हैं। बता दें कि सांसद पर 17 जनवरी को दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद एक ऑडियो वायरल हुआ था। दावा था कि उसमें पीड़िता और सांसद की आवाज है। सांसद ने यह स्वीकार कर लिया था कि आवाज उनकी ही है। इसके बाद भी सीजेएम कोर्ट ने उनके अधिवक्ता को सैंपल कराने को कहा था। मंगलवार को पुलिस लाइन से पुलिस बल मुहैया कराया गया। इस सुरक्षा व्यवस्था के साथ सांसद को विवेचक जेल से लेकर लखनऊ निकल गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें