सीतापुर जिले के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह कोचिंग जा रहे छात्र को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ट्रक की तलाश की जा रही है। इलाके के कबीरपुर निवासी अभय मिश्रा (13) सुबह कोचिंग जा रहा था। इस बीच शुक्ला मार्केट के पास कोचिंग से पहले ट्रक ने साईकिल को सामने से टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो ट्रक वाहन संख्या यूपी 70 जीटी 1011 गोला की ओर से आ रहा था और सामने से टक्कर मार दी। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को ट्रेस करने की बात कही है।