फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सीतापुर में पागल कुत्ते का खौफ, सुबह-सुबह बच्चों समेत आठ को काटा

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Dec 2024 12:15 PM IST

सीतापुर में शनिवार को एक पागल कुत्ते के खौफ से मोहल्ला कांप उठा। कुत्ते ने सुबह-सुबह आठ लोगों को काटा। इसमें कई बच्चे भी शामिल हैं। बचाव का कोई तरीका न सूझा तो लोगों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मामला कोतवाली महमूदाबाद क्षेत्र के पुरानी बाजार का है। यहां मस्जिद के पास पागल कुत्ते ने दौड़ा-दौड़ाकर आठ लोगों को काटा। इसमे मनोज कुमार मंडल (34) निवासी बिसवा, जैनब (6), सिदरा (6), मो शकील( 45) निवासी पुरानी बाजार महमूदाबाद, मंतुषा (17) निवासी मोहल्ला खुदा गंज कोतवाली महमूदाबाद शामिल हैं। इशके अलावा झारखंड से ट्रक लेकर आए मजलूम अंसारी (30), वसिम अंसारी (19) को भी काटा। सभी का समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद में इलाज जारी है। लोगों ने कुत्ते को पीट-पीट कर मार डाला है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें