सीतापुर जिले के इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र में मंगलवार देर रात सात घरों में ताबड़तोड़ चोरियों से लोग दहशत में हैं। बीती रात चोरों ने सात घरों को निशाना बनाकर लाखों का माल व नकदी पार कर दिया। पुलिस रात भर गस्त करती रही। बुधवार सुबह घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। थाना इमलिया सुल्तानपुर इलाके के इमलिया सुल्तानपुर गांव में बीती रात चोरों ने सात घरों को निशाना बनाकर लाखों के जेवरात व नकदी पार कर दी। ग्रामीणों की मानें तो चोरी की वारदात के घटनास्थल से करीब एक किमी दूरी पर थाना मुख्यालय है। वहीं पुलिस रात भर गश्त करती रही। घटना की भनक नहीं लगी। इमलिया चौराहे पर भी पुलिस पिकेट रहती है। बावजूद इसके चोरों ने सात घरों को निशाना बना दिया। बता दें कि इमलिया सुल्तानपुर में सीतापुर गोला मार्ग से लगे हुये भल्लर, सलीम, जियाउद्दीन, छोटे, शेरजी, अब्दुल वाहिद व नरपति के घरों पर धावा बोलकर नकदी व जेवरात पार कर दिया। सूचना पर आई पुलिस जांच कर रही है।